बंद करे

पर्यटन

उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का प्रदेश है। यहाँ हरे भरे विस्तृत मैदानों के साथ बारहमासी नदियाँ, घने जंगल और उपजाऊ भूमि प्रचुर मात्र में है। यह प्रदेश भारत के सांस्कृतिक, राजनैतिक, कृषि, शिक्षा, उद्योग और पर्यटन के क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है।

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा पर्यटन आकर्षण है। यहाँ यात्रियों का मन मोह लेने वाले अनेक सुन्दर और तीर्थ स्थान हैं। भारत के उत्तर क्षेत्र में स्थित इस राज्य की सीमाएं उत्तराँचल, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से जुडी हैं तथा नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा लगी हैं।

उत्तर प्रदेश का इतिहास गौरवशाली है ,यह भगवान राम, कृष्ण, गौतम बुद्ध और भगवान महावीर की कर्म स्थली है। देश के महान ग्रन्थ रामायण और महाभारत की रचना यहीं हुई थी। गौतम बुद्ध ने यहीं रह कर अपने शिष्यों को ज्ञान प्रदान किया था। कालांतर में मुग़ल बादशाहों ने यहीं अपना साम्राज्य स्थापित किया। इसी प्रदेश में दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी वाराणसी और लोकप्रिय मकबरा ताज महल भी स्थित है।